---Advertisement---

जमशेदपुर: टेल्को कन्वाई चालक संघ की जंग अब लड़ेंगे टाइगर जयराम! मजदूर नेता ज्ञान सागर ने…!

On: March 24, 2025 4:25 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : पिछले 24 दिनों से अपनी मांगों को लेकर टेल्को कन्वाई चालक संघ आंदोलनरत है और धरने पर बैठा हुआ है। इसी बीच कन्वाई चालक संघ के नेता ज्ञान सागर प्रसाद ने जेएलकेएम सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो टाइगर को पत्र लिखते हुए कहा है किऔद्योगिक नगरी जमशेदपुर में मजदूर बेहाल हैं। मजदूरों की जायज मांगों पर यहां के राजनीतिक दल चुप्पी साधे हैं। विगत 1 मार्च 2024 से अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे कन्वाई चालकों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

कन्वाई चालक टाटा मोटर्स की उत्पादित नई गाड़ियों का चेचिस विक्रय के लिए पूरे भारत में पहुंचाने का काम करते हैं।लेकिन उन्हें ना तो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दी जा रही है. ना हीं ओवरटाइम का वेतन, सालाना बोनस, गाड़ी ले जाने वाले ड्राइवर का इंश्योरेंस, पीएफ आदि ही मिलता है।यहीं नहीं वेतन का भुगतान भी बैंक के माध्यम से नहीं होता है।

ज्ञान सागर प्रसाद ने पत्र में कहा है कि कन्वाई चालक विगत एक वर्ष से धरना पर बैठे हैं. लेकिन अभी तक प्रबंधन, प्रशासन अथवा राजनीतिक पार्टी की ओर से किसी तरह की पहल की गई। मजदूर प्रतिनिधि ने विधायक जयराम महतो से मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए आगे आने का आग्रह किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now