जमशेदपुर :उचक्कों का मनोबल हाई,स्कूटी सवार मां बेटे से पर्स छीनने का प्रयास, धक्का मुक्की,महिला व बच्चे को चोट
Satish Sinha
September 10, 2025 (Last updated: September 10, 2025)
जमशेदपुर : शहर में उचक्कों का मनोबल हाई है। बीती रात नीलडीह सिग्नल के पास अपने 6 वर्षीय बेटे सार्थक के साथ स्कूटी से जा रही नीतू सिंह से उचक्कों पर्स छीनने का प्रयास किया। इस दौरान उनके साथ धक्का मुक्की की। जिससे वह और उनका बेटा गिर गए।उसके चेहरे और बेटे के सर में चोट लगी है। स्थानीय लोगों उन्हे टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गये।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ जारी है।
लोग दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।