July 26, 2026

जमशेदपुर: युवक की पीट-पीटकर हत्या; जंगल में मिली लाश, 9 गिरफ्तार

Picsart_24-07-07_10-39-12-098.jpg

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में 24 साल के युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में शनिवार को नौ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों में 35 साल की विधवा महिला भी शामिल है। लगभग एक महीने पहले महिला और युवक का मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी।

पटमदा के खेरूआ टोला पलमा का रहने वाला राजाराम सोरेन (24) का शव 10 जून को बोड़ाम के लायलयम जंगल से पुलिस ने बरामद की थी। पुलिस की जांच के बाद मामले का बोड़ाम पुलिस को सफलता हाथ लगी। मामले में पता चला कि अवैध संबंध के कारण राजाराम की हत्या योजना बनाकर की गई थी।

जांच में पता चला कि मृतक राजाराम का बोड़ाम की एक महिला के घर पर आना-जाना होता था। इसके बाद पुलिस ने उस महिला से पूछताछ की। पूछताछ में ही यह बात सामने आई कि राजाराम की हत्या योजना बनाकर की गई थी। उसकी पीट-पीट कर हत्या करने के बाद शव को जंगल के बीच जाकर फेंक दिया गया था।

ख़बर को शेयर करें।