July 26, 2026

रांची: अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई पुलिस की जीप, चालक सहित 3 पुलिसकर्मी घायल

Picsart_24-07-07_11-13-49-508.jpg

रांची: बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चाचा पराठा के पास शनिवार देर रात करीब दो बजे बरियातू थाना की पुलिस की जीप पेट्रोलिंग के दौरान अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हादसे में चालक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में चालक अशोक उरांव, जमादार उदयकांत और एक अन्य जवान शामिल हैं। सभी को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिम्स के डॉक्टरों के अनुसार घायल सभी पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं। रिम्स अस्पताल बरियातू थाना के ठीक सामने है, इसीलिए पुलिसकर्मियों को तुरंत इलाज उपलब्ध हो गया।

ख़बर को शेयर करें।