जमशेदपुर:सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का समापन
Satish Sinha
May 25, 2026 (Last updated: May 25, 2026) 1 minute read
जमशेदपुर:टिनप्लेट पार्क में सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का समापन हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूडिया ने कहा कि हम सब अपने खान-पान और जीवन शैली सुधार कर अनेक रोगों से बच सकते हैं। उन्होंने डायबिटीज, थाइरॉएड और कैंसर जैसे घातक रोगों से बचने के अनेकों उपाय सुझाए।
शिविर का संचालन पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया।
शिविर के सफल आयोजन में उत्पल महापात्र, अमित महापात्र, आरती सिन्हा, मुख्तार सिंह, शिवप्रसाद सिंह, मनोज श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार झा एवं अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।