---Advertisement---

गढ़वा:डॉक्टर्स डे के अवसर पर आईएमए के तत्वाधान में 1 जुलाई को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

On: June 25, 2026 6:54 PM
---Advertisement---

गढ़वा:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), गढ़वा द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) के अवसर पर दिनांक 01 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे से सदर अस्पताल, गढ़वा स्थित ब्लड बैंक में एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। किसी दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन अथवा आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान ही किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने का आधार बनता है। इसी उद्देश्य से IMA गढ़वा द्वारा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गढ़वा जिले के सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मेडिकल विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील करता है कि वे इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करें।

जो भी स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति रक्तदान करना चाहते हैं, वे 01 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से ब्लड बैंक, सदर अस्पताल, गढ़वा पहुंचकर रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान पूर्णतः सुरक्षित प्रक्रिया है तथा एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है।

आइए, डॉक्टर्स डे के इस विशेष अवसर पर रक्तदान कर मानवता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें।

“रक्तदान – महादान”
“आपका एक यूनिट रक्त, किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है।”

डॉ. नीतू सिंह
जिला सचिव
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), गढ़वा

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now