झारखंड वार्ता
बिहार:- हाजीपुर में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जेडीयू पार्टी के बोर्ड लगी गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े 7 लोगों को रौंद दिया। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ किया। इस घटना में कई महिलाएं और लड़कियां भी घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल के बाद पटना के पीएमसीएच में भेज दिया गया है। बाकी चार लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
गाड़ी में जेडीयू का बोर्ड लगा हुआ है। इस मामले में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि “बालू वाला ट्रक सड़क किनारे लगा हुआ था, जिससे बचने के लिए गाड़ी नियंत्रित हो गई, जिसमें यह हादसा हो गया। तीन लोग जख्मी हुए हैं और एक की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद ड्राइवर और गाड़ी के अंदर बैठे लोग सभी भाग गए।“