
जमशेदपुर:जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह जुगसलाई विधानसभा प्रभारी भास्कर मुखी ने पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल से शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान जमशेदपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई।

भास्कर मुखी ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से कई जरूरतमंद मरीज इलाज के लिए उनसे संपर्क करते हैं, जिनके इलाज एवं चिकित्सा सुविधा को लेकर वे सिविल सर्जन से लगातार समन्वय करते हैं। डॉ. साहिर पाल भी मरीजों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके बेहतर इलाज के लिए सकारात्मक पहल एवं सहयोग देते रहते हैं।
भास्कर मुखी ने जरूरतमंद मरीजों के प्रति सिविल सर्जन की संवेदनशीलता एवं सकारात्मक सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना और उसकी समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है।






