रांची

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कल, 19 अप्रैल को दोपहर में झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इस साल झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 4,21,678 छात्र उपस्थित हुए। झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थीं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jac.jharhand.gov.in/jac/ पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर/रोल कोड दर्ज करना होगा। इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी नतीजे चेक किए जा सकते हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।