झारखंड

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। कैबिनेट की बैठक 18 अक्तूबर को दोपहर 3:00 बजे प्रोजेक्ट भवन में होनी है। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार इस बैठक में ‘अबुआ आवास योजना’ सहित कई अहम फैसलों पर मुहर लगा सकती है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 अगस्त में अपने संबोधन के दौरान इसका ऐलान किया था। ‘पीएम आवास योजना’ का लाभ जिन्हें नहीं मिल सका या जो छूट गये उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत अनुमानित खर्च 15 हजार करोड़ रुपए बताया गया है। इस बैठक में उद्योग विभाग द्वारा बनायी गयी ‘टेक्सटाइल पॉलिसी व फूड पॉलिसी’ का प्रस्ताव भी आ सकता है। इसके अलावा कृषि, उद्योग, गृह विभाग व अन्य में नियुक्ति नियमावली के भी प्रस्ताव शामिल हैं ꫰

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।