---Advertisement---

नवरात्र के तीसरे दिन: मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की हुई पूजा अर्चना,पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

On: October 18, 2023 8:57 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– शारदीय नवरात्र में मां शक्ति की आराधना का नव दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया है। मां नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। मंगलवार को मां दुर्गा की तीसरी स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। मां चंद्रघंटा का स्वरूप परम शक्तिदायक और कल्याणकारी है। इस अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों, मंदिरों एवं घरों में लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान से मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। इस दौरान दुर्गा सप्तशती व नवाह परायण का पाठ किया। मां चंद्रघंटा की पूजा के समय अक्षत,सिंदूर,पुष्प,धूप, दीप, सफेद रंग का वस्त्र आदि पूजन सामग्री अर्पित कर विधि पूर्वक पूजन किया। इसके साथ ही दूध से बने मिष्ठान का भोग लगाया।

जय जगदंबा क्लब में पूजा अर्चना करते क्लब के कोषाध्यक्ष राहुल कुमार

शारदीय नवरात्र के प्रारंभ होते ही आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत हो गया है। नवरात्रि को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं शहर में बना रहे विभिन्न पूजा पंडालों को कलाकार अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। वही पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

कर्मकांडी पंडित सोमेश्वर तिवारी के अनुसार मां दुर्गा की तीसरी शक्ति मां चंद्रघंटा का स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याणकारी है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। माना जाता है कि चंद्रघंटा की पूजा और भक्ति करने से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। मां चंद्रघंटा ने राक्षसों के संहार के लिए अवतार लिया था। इनमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों की शक्तियां समाहित है। ये अपने हाथों में तलवार, त्रिशूल, धनुष व गदा धारण करती है। इनके माथे पर घंटे के आकार में अर्द्ध चंद्र विराजमान है।इसलिए ये चंद्रघंटा कहलाती है। भक्तों के लिए माता का यह स्वरूप सौम्य और शांत है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह