---Advertisement---

6 सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड दफादार चौकीदार पंचायत का झारखंड वि०स० के समक्ष एक दिवसीय धरना

On: August 3, 2023 5:38 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड दफादार- चौकीदार पंचायत ने 6 सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड विधानसभा के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया।

इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त चौकीदार- दफादारों और सेवा विमुक्त चौकीदारों के रिक्त पदों पर विज्ञापन निकाल कर तत्काल झारखंड सरकार रोक लगाये. झारखंड चौकीदार संवर्ग नियमावली 2015 की कंडिका 2(9) के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर नया बीट सृजित कर विज्ञापन निकाला जा सकता है. उनका कहना है कि यदि चौकीदार- दफादारों के पुराने बीटों पर विज्ञापन निकाला गया, तो सेवानिवृत चौकीदार- दफादार के आश्रित और सेवा विमुक्त चौकीदार बहाल नहीं हो पायेंगे। इसका सीधा असर जनहित और राज्यहित पर पड़ेगा, क्योंकि पुश्त-दर- पुश्त एक ही परिवार से चौकीदारी करने के कारण इनकी सूचना जनहित और राज्यहित में बहुत महत्त्वपूर्ण होती है. चौकीदारी व्यवस्था में 95% अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के लोग पुश्त दर पुश्त से काम करते आ रहे हैं. चौकीदार- दफादारों कर 95% पद इन्हीं वर्गों से रिक्त है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now