---Advertisement---

झारखंड कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

On: October 6, 2024 5:36 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य एम.पी.डब्ल्यू. कर्मचारी संघ, झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं संविदा/अनुबंध/एकमुश्त झारखंड कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष हर्ष जताया तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य सरकार विभिन्न विभागों के कर्मियों सहित सभी वर्ग-समुदाय को निरंतर उनका हक अधिकार देने का कार्य कर रही है।

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कुछ अन्य महत्वपूर्ण मांगों एवं अपनी भावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर झारखंड राज्य एम.पी.डब्ल्यू. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री पवन कुमार, महासचिव श्री मंगल हेंब्रम, महामंत्री श्री सुनील कुमार शाह, श्री सरफराज अहमद, सलीम अंसारी एवं सैकड़ों की संख्या में संघ के सदस्यगण उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!