खासम ख़ासझारखंड

झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव,मतदाताओं के लिए हेल्प डेस्क: सुधीर कुमार “पप्पू”

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर:झारखंड राज्य बार काउंसिल के चुनाव में मतदाताओं की परेशानी को दूर करने के लिए वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू द्वारा 12 मार्च 2026 को मतदान के दिन हेल्प डेस्क खोला जाएगा

न्याय सदन के समीप हेल्प डेस्क होगा।जिसमें मतदाताओं को मतदाता सूची में उनके क्रम की एवं अन्य जानकारी दी जाएगी।

सुधीर कुमार “पप्पू” एवं अधिवक्ता पंकज कुमार सिन्हा की आपत्ति के मद्देनजर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी अधिवक्ता रथिन दास ने आश्वस्त किया है कि बार भवन के पहले तल, जहां पर मतदान केंद्र बनाया गया है।वहां चुनाव समिति से जुड़े सदस्य नहीं जाएंगे और अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वह भी वहां नहीं जाएंगे। केवल चार बार काउंसिल द्वारा प्रतिनिधित्व ऑब्जर्वर ही वहां जा सकेंगे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।