---Advertisement---

झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के कर्मियों ने बचाई लोध जलप्रपात में फंसे दो टूरिस्टों की जान

On: August 19, 2024 5:03 AM
---Advertisement---

महुआडांड़ :-झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात लोध वॉटरफॉल की खूबसूरती बरसात के दिनों में और भी अधिक बढ़ जाती है। इसके जल स्तर के साथ झरनों की संख्या भी बढ़ जाती है। जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

लेकिन प्राकृतिक का यह दिलकश नजारा कब खतरे में तब्दील हो जाए यह कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही नजारा रविवार शाम 4:30 बजे की है। जब बालूमाथ से आए दो युवक प्राकृतिक नजारों के आकर्षण में आकर झरने के नजदीक तक पहुंच गए। इस दौरान सुरक्षा में लगे कर्मियों ने दोनों युवकों को आगे जाने से रोका।

लेकिन सुरक्षा कर्मियों की बात को अनसुना करते हुए दोनों आगे बढ़ गए। जिसके बाद अचानक बाढ़ आने की वजह से दोनों युवक झरने के नीचे तेज गति के पानी के बहाव के बीच फस गए, और बचने के लिए दोनों बड़े पत्थर के टीले पर चढ़ गए। लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी पानी का बहाव कम नहीं हुआ। जब इसकी जानकारी झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के कर्मियों को मिली तो फौरन ही जेटीडीसी के कर्मी मनोज मिंज, दिलीप तिर्की, एडवर्ड तिर्की, अशोक तिर्की मौके पर पहुंच गए और अपनी जान जोखीम में डालकर काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बाहर निकालने के बाद दोनों युवकों ने सुरक्षा कर्मियों का धन्यवाद किया। मानसून में सैकड़ो पर्यटक लोध जलप्रपात के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने आते हैं। लेकिन सुरक्षा कर्मियों की बात नहीं मानते हुए अपनी जान जोखीम में डालकर गहराई पार करने का प्रयास भी करते हैं।

सुरक्षा कर्मियों के द्वारा लगाए गए लाल निशान पार करते हुए कई पर्यटक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। जिसके बावजूद यहां लगे सुरक्षाकर्मी यह ध्यान रखते हैं कि आए हुए पर्यटकों के साथ कोई अप्रिय घटना ना हो। ऐसे में पर्यटकों का भी कर्तव्य बनता है कि वे उपस्थित कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। लोध जलप्रपात इको विकास समिति एवं जेटीडीसी के कर्मियों ने यहां आने वाले पर्यटकों से नियमों का पालन करते हुए सुरक्षा कर्मियों के सहयोग करने की अपील की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें