‘झारखंड वार्ता’ के संपादक सत्यम जायसवाल का हुआ आत्मीय स्वागत, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
राजेश साव
बालूमाथ (लातेहार):
बालूमाथ में शुक्रवार को ‘झारखंड वार्ता’ के संपादक श्री सत्यम जायसवाल जी के आगमन पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम दीपक गुप्ता (अमीन) जी के निजी आवास पर आयोजित हुआ, जहाँ उपस्थित लोगों ने परंपरा के अनुसार उन्हें अंगवस्त्र (गमछा) ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के उपरांत एक अनौपचारिक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा की गई।
इस अवसर पर ‘झारखंड वार्ता’ के बालूमाथ संवाददाता राजेश कुमार साव जी, विक्रांत सिंह उर्फ बिट्टू जी, विधायक प्रतिनिधि अनिल प्रजापति जी तथा गृहस्वामी दीपक गुप्ता (अमीन) जी समेत क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने संपादक महोदय के मार्गदर्शन में क्षेत्र की समस्याओं को प्रखरता से उठाने का संकल्प लिया।
