---Advertisement---

कौन होगा CM? बंगाल-असम में भाजपा की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की कवायद तेज

On: May 5, 2026 5:41 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता डेस्क

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी आलाकमान ने इस दिशा में अहम कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जबकि जेपी नड्डा को असम के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को बंगाल में सह-पर्यवेक्षक तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को असम का सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन पर्यवेक्षकों की देखरेख में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

9 मई को शपथ ग्रहण की तैयारी

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन कई राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुवेंदु अधिकारी मजबूत दावेदारों में शामिल हैं।

हालांकि, अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व द्वारा ही लिया जाएगा। माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक के बाद ही मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।

राजनीतिक हलकों में इन फैसलों को भाजपा की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है, जिससे दोनों राज्यों में मजबूत सरकार गठन का रास्ता साफ हो सके।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now