July 26, 2026

रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स की बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर, जितेंद्र तिवारी बने नए अध्यक्ष

image_editor_output_image-621406289-1755008727522.jpg

रांची: रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, रांची की आवश्यक बैठक मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में आयोजित हुई, जिसमें शहर के सीबीएसई से संबद्ध 25 विद्यालयों के प्राचार्य शामिल हुए। बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा देने और विद्यालयों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों को और मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई। सभी विद्यालयों ने परस्पर समन्वय के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।


बैठक में सर्वसम्मति से श्री जितेंद्र तिवारी ,प्राचार्य आदित्य प्रकाश जालान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुदलुम को रांची सहोदया स्कूल काॅम्पलेक्स रांची का नया अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष श्रीमती परमजीत कौर का स्थान ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्राचार्यों ने श्रीमती कौर के उल्लेखनीय कार्यकाल और शिक्षा जगत में दिए गए योगदान के लिए उन्हें बधाई व आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम की मेजबानी करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री ललन कुमार ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। अंत में सह सचिव श्री सुभाष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर  सुभाष कुमार पाटनी ,सचिव  रांची सहोदया स्कूल काम्पलेक्स, श्री राजेश पिल्लई कोषाध्यक्ष ,श्री सुभाष कुमार, उपसचिव श्री समरजीत जाना प्राचार्य जवाहर विद्या मंदिर , श्री निरज लाल प्राचार्य  फिरायालाल पब्लिक स्कूल रांची तथा अन्य माननीय प्राचार्य बैठक में उपस्थित रहे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed