

रांची: गठबंधन धर्म नहीं पालन करने और लोहरदगा संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा बिशनपुर विधायक चमरा लिंडा के खिलाफ जेएमएम ने बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है।
गौरतलब हो कि लोहरदगा संसदीय सीट झारखंड में इंडी गठबंधन के घटक दल कांग्रेस के कोटे में गई है लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के कथित बागी विधायक चमरा लिंडा ने लोहरदगा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। इसके खिलाफ पार्टी ने एक्शन लिया है।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 14, 2026






