---Advertisement---

दूसरे दिन इडी की बिल्डर और ठेकेदारों के 7 ठिकानों पर रेड, डेढ़ करोड़ जब्त,मशीनें मंगाई

On: May 7, 2024 9:41 AM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश की राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा दूसरे दिन भी छापामारी जारी रहने की खबर है। मंगलवार की सुबह से तकरीबन सात जगहों पर छापामारी की गई है जिसमें ठेकेदार और बिल्डर के भी शामिल होने की बात बताई जा रही है। इस छापामारी में तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए जप्त किए जाने की खबर है।

झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसके नौकर के ठिकानों पर छापेमारी में तकरीबन 35 करोड 23 लख रुपए जप्त किए जाने की खबर आ रही है जबकि दूसरे दिन मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय की छापामारी में रांची के सिंह मोड़ के पास रहने वाले एक बिल्डर के साथ साथ रांची के रातू और आईटीआई बस स्टैंड के पास रहने वाले दो बिल्डरों के यहां रेड चल रही है। यहां से डेढ़ करोड़ जप्त किए जाने की खबर है।

झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसके नौकर के ठिकानों पर छापेमारी के दूसरे दिन ईडी की टीम अब सात नए ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. गौरतलब है

बता दें कि सोमवार को हुए ईडी की रेड में 35 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। इस मामले में मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसके नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर को कोर्ट में पेश किया गया है।

फिर एक बार नोटों को गिरने वाली मशीन पड़ी मंगानी

रांची के डोरंडा इलाके में रहने वाले एक ठेकेदार राजीव सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की गई। वहां से ED की टीम के करीब डेढ़ करोड़ रुपये कैश जब्त किये हैं। नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। ठेकेदार राजीव सिंह के अलावा सिंह मोड़ के पास रहने वाले एक बिल्डर, रातू और आईटीआई बस स्टैंड के पास रहने वाले दो बिल्डरों के यहां रेड चल रही है। इसके अलावा और भी जगहों पर रेड जारी है। बताया जा रहा है कि राजीव सिंह के जरिये 10 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश का लेन-देन हुआ है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:संपत्ति के लिए पिता की पिटाई, तीन बेटों और उसके पोते के खिलाफ कोर्ट के आदेश से होगा मामला दर्ज

जमशेदपुर: जनहित के मामले को लेकर डीसी ऑफिस के पास प्रदर्शन और हंगामा मामले में पूर्व जिप खोली किशोर यादव समेत पांच बरी

‘कॉफी विद एसडीएम’ में इस बार मोबाइल दुकानदारों को आमंत्रण, समस्याओं पर होगा सीधा संवाद

पेट्रोल पंपों पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, कृत्रिम किल्लत पर सख्त चेतावनी

पतरातु NTPC में बड़ा खुलासा: 11 साल से बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल!

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य