---Advertisement---

JSCA को आज मिलेगा नया अध्यक्ष, वोटिंग प्रक्रिया शुरू

On: May 18, 2025 9:45 AM
---Advertisement---

Ranchi: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को आज नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। अध्यक्ष सहित 15 पदों के लिए आज वोटों की गिनती दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है। चुनाव में कुल 718 मतदाता हिस्सा ले रहे हैं, जिनके लिए 7 बूथ बनाए गए हैं। 15 पदों के लिए कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं।

अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार एसके बेहरा और अजय नाथ शहदेव हैं। एसके बेहरा ने मतदान से पहले अपनी टीम के साथ स्टेडियम पहुंचकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने अपनी जीत को लेकर पूरा विश्वास जताया और कहा कि JSCA के मतदाता समझदार हैं और सही निर्णय लेंगे। साथ ही उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि बिना प्रमाण के कोई भी किसी पर आरोप लगा सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now