---Advertisement---

जुगसलाई: कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित,भारी पुलिस बल तैनात

On: February 25, 2026 8:02 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के नया बाजार राम टेकरी रोड मोहल्ला में कथित रूप से एक युवक के द्वारा यूटी के साथ छेड़खानी की कोशिश की जा रही थी इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ा और युवक की पिटाई कर दी गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद दो समुदायों के बीच तनाव का माहौल कायम हो गया है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है स्थिति नियंत्रित बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विरोध के दौरान युवक की पिटाई कर दी गई। इसके बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने आसपास के घरों पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक बढ़े हंगामे के कारण दुकानों के शटर गिरने लगे और राहगीरों में भय का माहौल देखा गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए जुगसलाई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है तथा पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। एक पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन सतर्क है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now