---Advertisement---

साकची में पतंजलि योग समूह के सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का जुस्को के महाप्रबंधक राजकुमार सिंह ने किया निरीक्षण

On: June 10, 2024 1:29 AM
---Advertisement---

घर,गली और मोहल्ले मोहल्ले में योग पहुंचने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं पतंजलि कार्यकर्ता: राजकुमार सिंह

जमशेदपुर :पतंजलि योग समूह द्वारा साकची गांधी घाट में चल रहे 100 घंटे का सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण टाटा स्टील जुस्को के महाप्रबंधक राजकुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन -जन तक योग के जरिए स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का अद्भुत कार्य पतंजलि के कार्यकर्ता कर रहे हैं ।

साकची गांधी घाट पार्क में पिछले 18 वर्षों से अनवरत योग की नियमित कक्षा चल रही है।

उन्होंने जुस्को द्वारा संचालित गांधी घाट पार्क में और अधिक जन सुविधाएं बढ़ाये जाने का आश्वासन दिया जिससे अधिकतर लोगों को लाभ मिल सके।

इस अवसर पर जमशेदपुर वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल ओढ़ा कर एवं अंग वस्त्र पहनाकर किया।

कार्यक्रम का संचालन पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी अजय कुमार झा ने किया।


मौके पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार, युवा भारत प्रभारी रवि नंदन, महासचिव मनोज श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार, जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं योग शिक्षक गुलाब सिंह, लालू प्रसाद, पतित पावन घटवारी, शिव प्रसाद सिंह विपिन कुमार गौतम महतो, आरती सिन्हा समेत कई पतंजलि के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीणों को जंगल से छुड़ाया,5 आरोपी दबोचे

झारखंड की दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप,मची सनसनी