---Advertisement---

भालूबासा जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम सेंटर में भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर किया गया नमन

On: June 10, 2024 1:49 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर :भालूबासा जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम सेंटर में भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।


इस मौके पर संस्था के रंगकर्मी, लेखक, निर्देशक और ट्रस्टी ए बाबू राव ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 124 वीं शहादत दिवस पर सिर्फ खानापूर्ति कर उलगुलान की प्रेरणा को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। इन्हें ,इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी संभव है जब उन्हें हर दिन याद कर नमन करते रहें। झारखंड की भूमि पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है। झारखंड हमारी जन्मभूमि और कर्मभूमि है।

संस्था के रंगकर्मी, लेखक, निर्देशक और ट्रस्टी ए बाबू राव ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कही।

इस मौके पर बारी बारी से सभी ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

इस मौके पर बलराम पारवे रंगकर्मी, ट्रस्टी ने कहा कि भगवान बिरसा पूरे झारखंड के भगवान हैं। हमें अपने कर्म भूमि और जन्म भूमि पर गर्व है।

ट्रस्टी ए बाबू राव ने बताया कि इस महीने के अंत तक संस्था द्वारा महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी ‘ घासवाली ‘ का नाट्य रूपांतरण और निर्देशन का निर्णय लिया गया है। रिहर्सल चल रही है।


इस मौके पर भालूबासा सेंटर में पुष्पांजलि कार्यक्रम में जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के सभी सदस्यों , कलाकारों में निरंजन, अंगीता, ओम नारायण आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद