---Advertisement---

कालरा और मिंदी ने की वार्ता: झारखंड में होगा सिख सम्मेलन, अब निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा करेगा सिख समाज

On: October 8, 2024 2:15 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: “झारखंड में सिखों को दरकिनार करते हुए न एनडीए और न इंडिया गठबंधन तरजीह दे रही है इसलिए अब समय आ गया है जब वर्चस्व की लड़ाई लड़नी होगी.झारखंड में इंदर सिंह नामधारी के बाद किसी सिख को विधानसभा चुनाव में नहीं उतारा गया जो चिंता का विषय है”.


उक्त बातें आज रिफ्यूजी कॉलोनी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन हरमिंदर सिंह मिंदी ने कहीं हैं. उन्होने एक वीडियो जारी कर सिख समाज से संबंधित नेताओं को विभिन्न राजनीतिक दलों और पार्टियों के पीछे भागने के बजाय अपना प्रतिनिधि उतारने की सलाह दी है.उन्होने कहा कि हमारे समाज में ईमानदार और स्वच्छ छवि के लोगों की कमी नहीं है और इस बार हम सभी को एकजुटता दिखाते हुए अपना निर्दलीय उम्मीदवार घोषित करने की जरूरत है. उन्होंने पूरे झारखंड के सिखों को एकजुट होकर विधानसभा में मिसाल पेश करने की जरूरत बताई है.

श्री मिंदी ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ सिख नेता और अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन रह चुके इंद्रजीत सिंह कालरा से भी बात की है. जिसके बाद दोनों ने झारखंड में एक बड़े सिख सम्मेलन पर चर्चा की है.श्री कालरा भी कांग्रेस पार्टी में इस बात को प्रमुखता से उठाते रहे हैं कि सिखों को सिर्फ अल्पसंख्यक आयोग तक सीमित न रखकर लोकसभा और विधानसभा में उम्मीदवार बनाया जाए.

वहीं, बीर खालसा दल के सलाहकार और झारखंड ऑब्जर्वर के संपादक प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि सिखों को नजरंदाज करना इंडिया और एनडीए दोनों के लिए नुकसानदेह साबित होगा।

कल सीजीपीसी के चेयरमैन भगवान सिंह ने भी अपना एक बयान जारी करते हुए सिखों को विभिन्न पार्टियों द्वारा किसी विधानसभा से प्रत्याशी न बनाने की चर्चा पर मुखर होकर जवाब दिया है. श्री सिंह ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में किसी सिख का किसी पार्टी ने नाम तक आगे नहीं बढ़ाया टिकट देना तो दूर की बात है. उन्होने भी कहा है कि सिखों को अब निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा करने की जरूरत है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद