---Advertisement---

झारखंड में खेला!टूर रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू,गवर्नर ने अब तक नहीं बुलाया चंपई को, खेला होगा!

On: February 1, 2024 8:12 AM
---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी का दावा 30 एमएलए ही हेमंत सोरेन के साथ

रांची: झारखंड की राजनीति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इस्तीफा देने और ईडी के द्वारा गिरफ्तार कर देने के बाद भंवर में है। राज्यपाल ने तकरीबन 15 घंटे बाद भी चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया है। इधर खबर आ रही है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के चार विधायक लापता है। जिनका लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो पा रहा है। जानकार सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी में है तकरीबन 35 विधायक हैदराबाद शिफ्ट किए जाएंगे। हैदराबाद से स्पेशल फ्लाइट रांची आ रही है।

वहीं दूसरी ओर सियासी उथल-पुथल के बीच खबर आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी की कल प्रदेश कार्यालय में बैठक होने वाली है। भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि हेमंत सोरेन के साथ केवल 30 विधायक हैं। 18 विधायक हेमंत सोरेन के खिलाफ है।इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पार्टी के आला नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं यह भी खबर है।

इसके इतर चंपई सोरेन ने कहा है कि राज भवन को नींद से जाग जाना चाहिए। खबर है कि चंपई सोरेन विधायकों के साथ बैठक भी कर रहे हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:VBDA ने राष्ट्रीय सुढी समाज को किया सम्मानित

गायत्री परिवार को धार्मिक वआध्यात्मिक संस्थानों में सर्वाधिक रक्तदान कराने का पुरस्कार मिला

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन