रांची

रांची: सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप निर्माण को लेकर प्रदर्शन, जानें कारण

रांची: निर्माणाधीन सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय सरना स्थल के पास बनने वाले रैंप के खिलाफ सोमवार को संयुक्त आदिवासी संगठन से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने राज्य के सभी 28 आदिवासी विधायकों सहित रांची के सांसद और स्थानीय विधायक की शवयात्रा निकाली। यह शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई परमवीर अलबर्ट एक्का चौक पहुंची। यहां प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चौराहे को करीब दो घंटे तक जाम रखा। इस प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने चेतावनी दी है कि सरकार अगर रैंप नहीं हटाती है तो 21 मार्च को रांची में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही 22 मार्च को रांची बंद का आह्वान किया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!