परसुडीह कीताडीह निवासी अरशद आलम था मृतक
जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम फिर से एक बार सुर्खियों में आ गया है। जहां चौथी मंदिर से एक मरीज के कूद कर जान देने की खबर आ रही है। घटना के वक्त उसकी मां उसके साथ मौजूद थी उसने मना किया उसके बावजूद उसने छलांग लगा दी। जिसे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल पैदा हो रहे हैं। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है।मृतक की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र कीताडीह निवासी अरशद आलम के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि अरशद आलम पिछले 4 से 5 दिनों से गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे। घटना के समय उनके साथ केवल उनकी अम्मी मौजूद थीं। देर रात से सुबह के बीच का समय होने के कारण किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया और अरशद ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है।
इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि एमजीएम अस्पताल में इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं जहां मरीज या अन्य लोग ऊपरी मंजिल से कूदकर जान देने का प्रयास कर चुके हैं।
बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद अस्पताल प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं तो उन्हें रोकने के लिए सख्त कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं।
अब देखना होगा कि इस घटना के बाद प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या ठोस कदम उठाते हैं।









