झारखंड

कृष चंद्र देव जुनियर राष्ट्रीय कैंप में शमिल होने के लिए सोनीपत रवाना

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली:-जुनियर भारतीय तीरंदाजी टीम में शामिल होने के लिए कृष चंद्र देव सोनीपत के लिए रवाना हुए। रवाना से पूर्व
एकेडमी के मुख्य संरक्षक और अध्यक्ष नेहा महतो से मिले और आशीर्वाद लिया साथ ही साथ अपने पिता दिलीप साहू और माता अनीता साहू से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। बताते चले की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए दो सेट उपकरण की आवश्यकता होती है उसे देखते हुए एक नए सेट की उपकरण की राशि तीरंदाज कृष चंद्र देव को उपलब्ध कराया गया ताकि वह भारतीय टीम में बेहतर प्रदर्शन कर सके। मौके पर कोच प्रकाश राम और शिशिर महतो भी मौजूद रहे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।