---Advertisement---

बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत

On: May 10, 2024 2:00 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली:- सिल्ली आसपास क्षेत्र में गुरुवार दोपहर के बाद आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली परन्तु बिजली गुल हो गई। बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान हो गये हैं। बिजली आती भी है तो 10 मिनट आकर फिर चली जाती है। वहीं सिल्ली राजा टोला के ट्रांसफार्मर से विगत चार दिनों से बिजली बाधित था। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों का काम काज, कुटीर उद्योग, बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो गई है। एक तरफ भीषण गर्मी के चलते झारखंड सरकार के आदेश के अनुसार विद्यालय में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक बच्चों को अवकाश दे दिया गया है और विद्यालय द्वारा ऑनलाइन क्लास करवाया जा रहा है परंतु बिजली के न रहने से बच्चों का ऑनलाइन क्लास करने में काफी दिक्कत हो रही है। तेज हवा के कारण पेड़ की टहनिया बिजली के तारों पर गिर गई जिसे बिजली का तार क्षतिग्रस्त हो गया। कही-कही बारिश के चलते पेड़ ही गिर गई। इधर विद्युत विभाग के जेई से पूछने पर उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में कर दी जाएगी। बारिश होने से मौसम का मिजाज खुशनुमा रहा रिमझिम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चतरा:सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो समय चार ढ़ेर

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपाईयों का पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन,वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा प्रबंधन की शुरुआत, टेंपो को दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर:बिना ट्यूशन यूट्यूब से पढ़ाई, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश ने सीबीएसई 10वीं में 94% अंक लाई

चुटिया:एसडीएम ने गैस की कालाबाजारी के खिलाफ रेड, 250 से अधिक सिलेंडर जब्त

कोडरमा:घर में सो रहे नाबालिग बच्चे का अपहरण,हत्या कर शव कुएं में फेंका,सनसनी