
जमशेदपुर: बुधवार भुइयाँडीह नन्द नगर ग्वाला बस्ती शिव गायत्री मंदिर नन्द नगर प्राथमिक विद्यालय परिसर में भाजपा सीतारामडेरा मंडल पूर्व उपाध्यक्ष समाजसेवी श्री कन्हैया यादव के नेतृत्व मे मजदूर नेता सह समाजसेवी स्वर्गीय महावीर यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि सभा महा रक्तदान शिविर एवं स्वस्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

इस मौके पर संत निरंकारी मंडल के द्वारा सत्संग भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ आये हुए अतिथियों द्वारा मजदूर नेता समाजसेवी स्वo महावीर यादव के चित्र पर माल्यार्पण द्वीप जलाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांसुमन किया गया।

इस मौक़े पर उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र शॉल पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया गया।

अतिथियों ने स्व0 महावीर यादव के द्वारा समाज मे किये गये सामाजिक संघर्ष कार्यों एवं दिन दुखियो के हक अधिकार आवाज़ के रूप मे स्मरण किये गये ।

विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं सरयू राय ने कहा रक्तदान महादान कार्य है कुल 75 /यूनिट रक्त संग्रह किये गये।

कार्यक्रम मे ब्रह्मानंद हॉस्पिटल ब्लड बैंक एवं चिकित्सक एवं संत निरंकारी मंडल सदस्यों का विशेष योगदान रहा ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो पूर्वी के विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू दास पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय भाजपा वरिष्ठ नेता समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले विधायक प्रतिनिधि श्री गुंजन यादव कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे टिमकेन यूनियन कार्यकारी अध्यक्ष श्री रविंद्र प्रसाद महामंत्री श्री विजय यादव युवा समाजसेवी शम्भु मुखी डूंगरी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से सीतारामडेरा मंडल भाजपा पूर्व उपाध्यक्ष समाजसेवी कन्हैया यादव कमलेश यादव लक्ष्मण यादव बीरेंद्र यादव उर्फ़ लोहा यादव अर्जुन यादव सुनील यादव अजय यादव मोहरा यादव विनोद यादव सतेन्द्र सिंह धर्मेंद्र यादव रौनक कुमार आयुष कुमार नरेश यादव अनिल यादव मृत्युंजय यादव एवं बस्ती के महिला पुरुष नौजवान का सरहनीय योगदान रहा।





