झारखंड

गढ़वा: शौचालय की टंकी में गिरने से मजदूर की मौत

गढ़वा: जोबरइया गांव में सोमवार रात 45 वर्षीय धर्मेंद्र बिंद, पिता स्व. रामनरेश बिंद, अर्द्धनिर्मित शौचालय की टंकी में गिरने से मृत हो गए। मृतक अपने गांव के ही एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। बताया गया है कि वह सोमवार को दिन में घर लौटे और रात में फिर ईंट भट्ठे के काम पर जाने के लिए निकले। इसी दौरान वह अर्द्धनिर्मित शौचालय की टंकी में गिर गए।

मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी मंगलवार सुबह मिली और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!