बोकारो

बोकारो में दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, 2 युवकों की मौत; 3 घायल

बोकारो: जिले के गोमिया प्रखंड स्थित ललपनिया घाटी में मंगलवार को दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तुलबुल गांव के पास हुई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोमिया में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही 38 वर्षीय रवि प्रसाद और 16 वर्षीय मंशु महली की मौत हो गई।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अन्य दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर किया है, जबकि तीसरे घायल का इलाज ललपनिया स्थित टीटीपीएस अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, रवि प्रसाद अपने साथी दिलीप प्रजापति के साथ बाइक से ललपनिया लौट रहे थे। उसी समय मंशु महली अपनी बाइक से ललपनिया की ओर जा रहा था, जहां दोनों के आमने-सामने टकरा जाने से यह भीषण हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंशु की बाइक पर सवार 4 वर्षीय बच्चा सड़क किनारे गिर गया। हालांकि, सौभाग्य से बच्चा सुरक्षित है।

गोमिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सड़क पर यातायात एवं सुरक्षा उपायों को लेकर स्थानीय अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!