---Advertisement---

लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, रियासी हमले का मास्टरमाइंड अबू कताल सिंघी ढेर; हाफिज सईद का था करीबी

On: March 16, 2025 2:47 AM
---Advertisement---

इस्लामाबाद: लश्कर ए तैयबा को बड़ा झटका लगा है। शनिवार रात 8 बजे मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। अबू कताल सिंघी की बीती रात (15 मार्च) झेलम में हत्या कर दी गई। अबू कताल ने भारत में भी कई बड़े हमलों को अंजाम दिया है। आतंकी अबू कताल, हाफिज सईद का भी बेहद करीबी था। NIA ने उसे वांटेड घोषित किया था। भारत के लिए ये आतंकी बड़ा सिरदर्द बन गया था। ऐसे में उसकी हत्या की खबर को बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

बताते चलें कि 9 जून को जम्मू कश्मीर रियासी के शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था, उस हमले का एक मास्टरमाइंड भी अबू कताल सिंघी ही था। इसके अलावा, कश्मीर में कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड भी अबू कताल को माना गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद