---Advertisement---

यमन: हूती विद्रोहियों पर कहर बनकर टूटा अमेरिका, एयरस्ट्राइक में 19 की मौत

On: March 16, 2025 2:31 AM
---Advertisement---

यमन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार, 15 मार्च को यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ ताबड़तोड़ हवाई हमले करने शुरू कर दिए। इस हमले में यमन के 19 लोग मारे गए हैं, जबकि 9 घायल हो गए हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि वे नहीं रुके तो उनकी स्थिति नरक से भी बदतर होगी। ट्रंप ने हूती विरोधियों का समर्थन करने वाले ईरान को भी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि उसे तुरंत हूतियों का समर्थन बंद करना होगा। उन्होंने कहा, “यदि ईरान ने अमेरिका को धमकी दी तो अमेरिका कोई नरमी नहीं बरतेगा।”

अमेरिका ने यह कदम लाल सागर में हूती विद्रोहियों के लगातार व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाए जाने के मद्देनजर उठाया है। दरअसल, हूती विद्रोही के समूह ने लाल सागर लाल सागर के जहाजों के खिलाफ हमले किए थे। हूतियों ने नवंबर 2023 से अब तक शिपिंग के खिलाफ 100 से अधिक हमले किए हैं। बीते दिनों में यमन के हूती समूह ने जिबूती बंदरगाह से रवाना होने के बाद तीन अमेरिकी सैन्य आपूर्ति जहाजों को निशाना बनाने का दावा किया था। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने कहा था कि हमने अदन की खाड़ी में दो अमेरिकी विध्वंसक जहाजों को भी निशाना बनाया, जो आपूर्ति जहाजों की सुरक्षा कर रहे थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

MP: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में सरेंडर करने पहुंचे पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

झारखंड:प्रदेश में ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर का सीएम हेमंत को पत्र बोले!