---Advertisement---

पंचतत्व में विलीन हुए शिबू सोरेन, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

On: August 5, 2025 7:27 PM
---Advertisement---

रामगढ़: दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम दर्शन के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा, और सभी की आंखें नम थीं। देश के कई प्रमुख नेता भी अंतिम विदाई में मौजूद रहे।

शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को मंगलवार को विधानसभा में अंतिम दर्शन के बाद उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया गया। रांची से नेमरा तक हजारों लोग अंतिम दर्शन को बेसब्री से इंतजार करते रहे। गुरुजी के चाहने वाले सुबह से ही सड़कों के किनारे जुटे हुए थे। नेमरा पहुंचने के बाद शिबू सोरेन की अंतिम विदाई से पहले पारंपरिक रीति-रिवाज निभाए गए। शिबू सोरेन को जब घाट पर ले जाने की तैयारी चल रही थी उससे पहले पत्नी रूपी सोरेन फफक कर रो पड़ी। सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उन्हें संभालते दिखाई पड़ी। इस दौरान वहां पर जितने लोग मौजूद थे सबकी आंखें नम हो गयी थी। शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर को जैसे ही घाट ले जाने के लिए निकाला गया हेमंत सोरेन फूट-फूट कर रो पड़े, उनके साथ दोनों बेटे भी थे जिसकी आंखें नम थीं। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान नेमरा गांव की गलियों में भावुक माहौल था, ग्रामीणों ने फूल बरसाकर उन्हें श्रद्धापूर्वक विदाई दी।

दिशोम गुरू शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में देशभर के दिग्गज नेता शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रांची से नेमरा सड़क मार्ग से पहुंचे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, अन्नपूर्णा देवी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, सांसद पप्पू यादव, अर्जुन मुंडा, सुदेश महतो, डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत झारखंड के कई मंत्री-विधायक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

NEET -UG 2026 पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द,NTA ने कहा निष्पक्षता से समझौता नहीं,जल्द होगी परीक्षा

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर

जमशेदपुर:बागबेड़ा में कवयित्री सम्मेलन में गूंजे साहित्य और संस्कृति के स्वर