---Advertisement---

उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही, कई लोगों के बहने की आशंका; अब तक 4 लोगों की मौत

On: August 5, 2025 3:45 PM
---Advertisement---

Cloudburst in Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना सामने आ रही है जिसमें 50 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं और अबतक चार लोगों की मौत की खबर है। उत्तरकाशी जिले में धराली के खीरगंगा में मंगलवार को बादल फटने से पूरा गांव बाढ़ और मलबे की चपेट में आ गया। इस प्राकृतिक आपदा ने धराली बाजार में भारी तबाही मचाई। तेज बहाव के कारण दुकानें, वाहन और स्थानीय ढांचे बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाढ़ इतनी अचानक और भयानक थी कि लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही विनाश हो गया। पानी के तेज बहाव के साथ बड़े पत्थर और मलबा भी बाजार में घुस आए। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग इसमें बह गए हैं

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीण मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।

बादल फटने की घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स हैंडल के जरिए लिखा कि धराली क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। राहत और बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद