
![]()
भास्कर न्यूज: रविवार को दुमका जिले के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र स्थित बूथ संख्या 128 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने का आयोजन किया गया। इस दौरान आदिवासी समुदाय की माताएं-बहनें, किसान और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और टेलीविजन पर कार्यक्रम का प्रसारण देखा और सुना। कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन के नेतृत्व में क्षेत्र के हजारों लोग दो बड़े हॉल में जुटे. परितोष सोरेन ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी, स्वच्छता, एक पेड़ मां के नाम अभियान और विकसित भारत के संकल्प जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किये. जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बढ़ती गर्मी और लू को लेकर सतर्क रहने और पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल, जिला संगठन प्रभारी अशोक उपाध्याय, रामनारायण भगत, शुभाशीष चटर्जी, निताय भंडारी, रूद्र गोराई, हेमंत साह, विद्युत बरन मंडल समेत कई लोग मौजूद थे.
Source link


