भास्कर न्यूज,दुमका राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर रविवार को दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा बासुकीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने टेंट सिटी सहित मेला क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं के लिए आवास व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि रात में टेंट सिटी में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने यह भी कहा कि हर टेंट में रोजाना बेडशीट बदली जानी चाहिए और साफ-सफाई से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. डीसी ने पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, मोबाइल चार्जिंग रूम की समुचित व्यवस्था करने तथा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का निर्देश दिया. उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पूरे मेला अवधि के दौरान साफ-सफाई प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी. डीसी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट कर दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी स्तर पर कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं. उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।
Source link
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




