लोहरदगा: जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिष्टाचार मुलाकात कर जिले की वस्तु स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन को एसपी सादिक अनवर रिजवी के द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन ने लोहरदगा पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी को जिले में बेहतर पुलिसिंग, शांति व्यवस्था बेहतर बनाए रखने, लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास स्थापित करना, पुलिस पब्लिक में आपसी भाईचारा कायम करना और उग्रवाद एवं अपराधिक मामलों में कार्रवाई हेतु निदेश दिया गया।