July 26, 2026

हजारीबाग: मंईयां योजना का प्रचार करने गए 2 युवकों की डैम में डूबने से मौत, रील बनाने के चक्कर में जान से हाथ धो बैठे

Picsart_25-06-03_22-17-16-526.jpg

हजारीबाग: मंईयां सम्मान योजना का प्रचार करने गए दो युवक हादसे का शिकार हो गए। दोनों युवक प्रचार वाहन लेकर जगह-जगह लोगों तक हेमंत राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का प्रचार करने गए थे। काम खत्म करके दोनों ने केरेडारी प्रखंड के घाघरा डैम में नहाने की बात सोची और गाड़ी किनारे लगाकर नहाने लगे। तभी दोनों ने सेल्फी लेने की कोशिश की और फिर रील बनाने घाघरा डैम के ऊपर चढ़ गए। इसी दौरान एक युवक का पैर फिसला तो दूसरे ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी क्रम में दोनों फिसल कर फॉल के साथ लगभग एक सौ फीट नीचे घाघरा डैम में गिर गए। जिससे दोनों को सिर में पत्थर से गहरी चोट लग गई। जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों की पहचान विशाल रविदास और आशीष पासवान चानो के रूप में हुई है। ये लोग कटकमदाग और सदर प्रखंड के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed