रांची

लोकसभा चुनाव 2024: तमाड़ और मांडर के मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण में खूंटी और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच सुबह से ही जारी है।

निर्वाची पदाधिकारी 08-रांची संसदीय क्षेत्र श्री राहुल कुमार सिन्हा की देखरेख में मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच किया जा रहा है। श्री राहुल कुमार सिन्हा पूरी व्यवस्था का जायज़ा ले रहे हैं, एवं मतदान कर्मियों से बातचीत भी कर रहे हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।