राष्ट्रिय

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के रूप में हुआ भगवान महाकाल का श्रृंगार

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

उज्जैन:- बसंत पंचमी के अवसर पर आज बुधवार सुबह 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल का मां सरस्वती के रूप में मनोहारी श्रृंगार किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन किए।

परम्परा के अनुसार मंदिर के कपाट खुलते ही पुजारियों ने बाबा महाकाल को जल से स्नान कराया। इसके बाद दूध, दही, शहद, घी, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। बुधवार को बसंत पंचमी होने के कारण बाबा महाकाल पर सरसों के पीले पुष्प अर्पित कर फल और मिष्ठान से भोग लगाया गया। मावा, सूखा मेवा और ड्रायफ्रूट अर्पित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।