---Advertisement---

सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई मां वीणावादिनी सरस्वती की पूजा, 51 नन्हे-मुन्हे बच्चों का हुआ अक्षरारंभ संस्कार

On: February 14, 2024 1:37 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– विद्या देवी मां वीणावादिनी सरस्वती की पूजा व बसंत पंचमी का पर्व स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में धार्मिक उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। विद्यालय के आचार्य कौशलेंद्र झा के द्वारा सर्वप्रथम मां शारदे की षोडशोपचार पूजन विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। तत्पश्चात मां का पट खुलने पर संपूर्ण वंदना का प्रारंभ विद्यालय के अध्यक्ष जोखू प्रसाद, अभिभावक प्रतिनिधि चंदन कुमार, प्रधानाचार्य रविकांत पाठक एव अभिभावक गिरिवर शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर उपस्थित विद्यालय के भैया बहनों ने मां सरस्वती की पूजा पूरे भक्तिभाव से किया। पूजा के दौरान मुख्य यजमान प्राची कुमारी,खुशबू कुमारी एवं सागर कुमार ने संपूर्ण पूजन श्रद्धा पूर्वक किया।

सरस्वती पूजा को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक, दीदी जी एवं बच्चों के द्वारा आकर्षक ढंग से पंडाल बनाया गया था। वही झालर,बत्ती, रंगोली आदि से पूरा विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बसंत पंचमी के अवसर पर 51 नन्हे-मुन्हे बच्चों का अक्षरारंभ संस्कार कराया गया। इस दौरान विद्यालय की ओर से सभी बच्चों को कॉपी और पेंसिल उपहार स्वरूप भेंट किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। वही संध्या में मां सरस्वती का महा आरती किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि इस दिन विद्या की देवी सरस्वती का जन्म हुआ था। इसी दिन देवी सरस्वती ने अवतरित होकर अपनी वीणा का मधुर नाद किया था, जिससे संसार के समस्त प्राणियों को वाणी प्राप्त हुई। इसी दिन वीर हकीकत जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। इसी दिन त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने शबरी को मोक्ष प्रदान किया था।बसंत ऋतु लोगों का मनचाहा मौसम है। इसका स्वागत करने के लिए माघ महीने के पांचवें दिन भगवान विष्णु और कामदेव की पूजा होती है।

मौके पर आचार्य सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, विवेक कुमार, दीपक कुमार, नंदलाल पांडेय, अविनाश कुमार, नीरज कुमार सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, प्रशुन कुमार, सुजीत कुमार दुबे, आरती श्रीवास्तव, नीति कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सलोनी कुमारी, प्रियवंदा नेहा, रेणु पाठक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक गण मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर