

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज महात्मा गांधी मार्ग, रांची में आयोजित ‘नमो दही-हांडी प्रतियोगिता’ एवं ‘भजन कार्यक्रम’ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के प्रत्येक चरण में मानवता को धर्म, प्रेम और न्याय का अमूल्य संदेश दिया। उनका बाल्यकाल अन्याय, अधर्म और असत्य के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। महाभारत में अर्जुन को दिए गए उनके उपदेश, जो भगवद्गीता के रूप में विश्वप्रसिद्ध है, संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। गीता यह शिक्षा देती है कि कर्म ही धर्म है और सत्य के मार्ग पर चलने वाला कभी पराजित नहीं होता।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 14, 2026






