

रांची: रिम्स-2 की प्रस्तावित जमीन को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन को धार देने के लिए आज नगड़ी के किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम को आगामी 24 अगस्त को प्रस्तावित “हल जोतो, रोपा रोपो” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान नगड़ी के रैयतों ने सरकार पर उनकी जमीन पर “बिना किसी नोटिस के” कब्जा करने का आरोप लगाया, जिसकी वजह से किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं, एवं उनके समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 14, 2026






