---Advertisement---

महुआडांड : भाजपा मंडल कार्यालय में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्य तिथि मनाई गई

On: August 16, 2024 2:24 PM
---Advertisement---

लातेहार/महुआडांड:- भाजपा मंडल कार्यालय में शुक्रवार को लातेहार जिला भाजपा मंत्री शंभु प्रसाद के नेतृत्व में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का पुण्य तिथि मनाई गई। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

लातेहार जिला भाजपा मंत्री शंभु प्रसाद ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ के समक्ष अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा बताये गये पथ पर चलने का आग्रह किया।

मौके पर जिला कार्यकारणी समिति के सदस्य राम जायसवाल, महामंत्री जमुना प्रसाद, सुनील जायसवाल, उपाध्यक्ष मोहन यादव, मंत्री सिम्पल कुमार, नागेश मुण्डा, आई टी सेल प्रशांत सिंह, संजय सोनी,अनिल सिन्हा, भरत राम, लक्ष्मण जायसवाल, राजू सिंह समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें