{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"ai_enhance":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
रांची: रक्षाबंधन से पहले राज्य सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की सम्मान राशि का तोहफा दिया है। योजना के तहत जिले की 3,95,692 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डीबीटी के माध्यम से 2,500 रुपये की राशि भेजी गई है। लाभुकों के खातों में राशि हस्तांतरण पर सरकार की ओर से कुल 98.92 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
सरकार की इस पहल से बड़ी संख्या में महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिली है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र लाभुक योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। लाभुकों के बैंक खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को भी भुगतान और योजना के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या इस प्रकार है
अनगड़ा: 16,796
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र: 13,406
बेड़ो: 20,620
बुंडू: 8,591
बुंडू नगर पंचायत: 3,566
बुढ़मू: 17,841
चान्हो: 19,374
हेहल शहरी क्षेत्र: 16,376
कांके: 31,620
कांके शहरी क्षेत्र: 1,290
खलारी: 9,632
लापुंग: 11,866
मांडर: 23,008
नगड़ी: 18,345
नगड़ी शहरी क्षेत्र: 8,244
नामकुम: 18,071
नामकुम शहरी क्षेत्र: 9,571
ओरमांझी: 17,898
राहे: 9,551
रातू: 20,427
सिल्ली: 21,335
सोनाहातू: 13,114
तमाड़: 18,832
टाउन अर्बन: 26,042
इटकी: 10,152
बड़गाईं शहरी क्षेत्र: 10,124





