---Advertisement---

रांची में यात्री बस में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

On: October 21, 2024 9:10 AM
---Advertisement---

रांची: ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित एक यात्री बस में भीषण आग लग गई है। काफी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया गया। रांची-रामगढ़ उच्च पथ टोल प्लाजा के समीप रविवार की संध्या करीब छह बजे रांची से हजारीबाग जा रही थी। शिवम बस सर्विस नामक बस में शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ओरमांझी पुलिस ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। एक घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल कर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस पर कोई सवारी नहीं थी, अकेला चालक था। हालांकि किन कारणों से बस में आग लगी है इसका अभी कुछ भी पता नहीं चला है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची के चर्चित व्यापारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत,शोक में डूबा व्यापार जगत

स्टार हेल्थ ने रांची में ‘वैल्यू प्लस’ किया लॉन्च, 20% तक कम प्रीमियम पर किफायती स्वास्थ्य बीमा सुविधा

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

होटवार जेल में बंद महिला कैदी ने जेलर और जेल अधीक्षक की गंदी करतूतों की पोल झालसा के समक्ष खोली

होटवार जेल सुपरिंटेंडेंट ने महिला कैदी का किया यौन शोषण,गर्भवती!प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी का दावा,सीएम हेमंत को पत्र

वेलनेस पर फोकस के साथ आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च की, ‘एक्टिव युवा’ प्लान