कोलकाता

भवानीपुर सीट पर हार के खिलाफ ममता बनर्जी पहुंचीं हाईकोर्ट, चुनाव परिणाम को दी चुनौती

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता डेस्क

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने इस संबंध में चुनाव याचिका दाखिल कर चुनाव परिणाम की न्यायिक समीक्षा की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 मतों के अंतर से पराजित किया था। इस चुनावी हार के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला और भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाई। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने।

सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी मंगलवार को स्वयं कलकत्ता हाईकोर्ट की रजिस्ट्री पहुंचीं, जहां उन्होंने चुनाव याचिका से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि याचिका के माध्यम से भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम पर पुनर्विचार की मांग की गई है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना 4 मई को हुई थी, जिसमें भाजपा को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ था। भवानीपुर सीट पर मिली हार को लेकर अब मामला न्यायालय पहुंचने के बाद राज्य की राजनीति में एक नई बहस शुरू हो गई है।

Avatar photo

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।